ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 February 2025

Restrict Money Withdrawal: RBI का बड़ा एक्शन, इस को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाया बैन; कस्‍टमर्स नहीं निकाल पा रहे पैसे

Restrict Money Withdrawal: RBI का बड़ा एक्शन, इस को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाया बैन; कस्‍टमर्स नहीं निकाल पा रहे पैसे

डेली संवाद, मुंबई। Restrict Money Withdrawal: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक एक सहकारी बैंक पर बड़ा एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगने के बाद अब कोई भी कस्‍टमर्स इस बैंक से पैस विड्रॉल नहीं कर सकता। जैसे ही ये खबर अकाउंट होल्‍डर्स को पता चली तो लोगों में हड़कंप मच गया।

6 महीने तक लागू रहेगा प्रतिबंध

मुंबई के अंधेरी में बैंक के विजयनगर शाखा बाहर बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच गए। बता दे कि यह बैंक न्यू इंडिया कोऑपरेटिव है। ये प्रतिबंध 13 फरवरी से अगले 6 महीने तक रहेगा। अधिकारी भीड़ को काबू करने के लिए बैंक के बाहर खड़े लोगों को कूपन दे रहे हैं, ताकि वे अपने लॉकर खोल सके।

वहीं जिन लोगों के पैसे अकाउंट में जमा है वह पैसे नहीं निकाल सकते। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के लोन जारी करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा रहा है कि आरबीआई ने ये फैसला बैंक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया है। वहीं किसी भी तरह के बैंक में पैसे आने पर कोई रोक टोक नहीं लगाई गई है।