Wednesday, 17 June 2026
हरियाणा
Haryana News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा, जनभागीदारी पर जोर
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. सुमिता मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित सभी विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समन्वय और पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि योग दिवस को केवल औपचारिक आयोजन न बनाकर इसे एक जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाए, ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जा सके।