ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 23 August 2025

Richest Poorest CM: देश के सबसे अमीर CM हैं चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी हैं सबसे गरीब? जाने यूपी के CM योगी के पास कितना धन है?

डेली संवाद, नई दिल्ली। Richest Poorest CM List 2025: चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की एक रिपोर्ट से देश के 30 मुख्य़मंत्रियों की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है। [caption id="attachment_82682" align="aligncenter" width="1200"] N. Chandrababu Naidu Chief Minister of Andhra Pradesh N. Chandrababu Naidu Chief Minister of Andhra Pradesh[/caption] इस ब्यरो के मुताबिक आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसका करीब 57% हिस्सा चंद्रबाबू के पास है। [caption id="attachment_81115" align="aligncenter" width="1200"] Yogi Adityanath CM Yogi Adityanath CM[/caption]

यूपी के सीएम योगी के पास इतनी है संपत्ति

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास 810 करोड़ रुपए की चल संपत्ति (कैश डिपॉजिट, जेवर आदि) और 121 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति (मकान, जमीन आदि) है। चंद्रबाबू पर 10 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के चर्चित सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath CM Uttar Pradesh) के पास 1.54 करोड़ की चल अचल संपत्ति है।

ममता बनर्जी सबसे गरीब

वहीं, पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास सिर्फ 15.38 लाख रुपए की चल संपत्ति है। ममता के पास किसी प्रकार की अचल संपत्ति नहीं है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

27 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के हलफनामों का एनालिसिस करके यह रिपोर्ट तैयार की है। डेटा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर हलफनामों से लिया गया है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है। [caption id="attachment_82680" align="aligncenter" width="1200"] Pema Khandu CM Pema Khandu CM[/caption]

सीएम खांडू दूसरे नंबर के सबसे अमीर

332 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu CM) दूसरे सबसे अमीर CM नंबर पर हैं। उनके पास करीब 165 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 167 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। हालांकि, खांडू कर्जदार मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके ऊपर 180 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी है। कर्नाटक CM सिद्धारमैया तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास 51 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 21 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 30 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। [caption id="attachment_8309" align="aligncenter" width="800"] Omar Abdullah Omar Abdullah[/caption]

सीएम उमर अब्दुल्ला भी गरीब सीएम

सबसे कम संपत्ति वाले अन्य मुख्यमंत्रियों में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के CM उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) दूसरे नंबर पर हैं। इनके पास भी सिर्फ 55.24 लाख रुपए की चल संपत्ति ही है। तीसरे नंबर पर केरल के CM पिनराई विजयन हैं। उनके पास 1.18 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 31.8 लाख रुपए की चल और 86.95 रुपए की अचल संपत्ति है।

40% मुख्यमंत्रियों पर क्रिमिनल केस

देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40% मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 10 यानी 33 फीसदी पर हत्या की कोशिश, किडनैपिंग और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर केस हैं। तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) पर सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज हैं। चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। [caption id="attachment_82681" align="aligncenter" width="1200"] Revanth Reddy Chief Minister of Telangana Revanth Reddy Chief Minister of Telangana[/caption]

हलफनामों का एनालिसिस से रिपोर्ट

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब सरकार तीन बिल लाई है, जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिन की हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद के लिए अयोग्य मान लिया जाएगा। ADR ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के हलफनामों का एनालिसिस करके यह रिपोर्ट तैयार की है। डेटा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर हलफनामों से लिया गया है।