Wednesday, 13 August 2025
देश
Road Accident: खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, 11 लोगों की मौत, कई घायल
डेली संवाद, दौसा।
Road Accident News Update: आज सुबह हुए भीषण एक्सीडेंट (Accident) में 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी राजस्थान (Rajasthan) में खाटू श्याम जी (Khatoo Shyam) दर्शन करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। सभी मृतक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बताए जा रहे हैं।
Road Accident News[/caption]
Road Accident News[/caption]
11 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) में पिकअप-कंटेनर की टक्कर में 11 लोगों की मौत गई। मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं हैं। सभी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट में कई लोग घालय भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। [caption id="attachment_81463" align="aligncenter" width="1200"]
Road Accident News[/caption]
पिकअप में 22 लोग सवार थे
दौसा (Dausa) पुलिस के अनुसार यह भीषण हादसा बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ। पुलिस के मुताबिक पिकअप में 22 लोग सवार थे, जो खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।कंटेनर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी है। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ा है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
पुलिस के मुताबिक मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। 4 मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। [caption id="attachment_81462" align="aligncenter" width="1200"]
Road Accident News[/caption]