Sunday, 01 February 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से हड़कंप, जुहू के सेलिब्रिटी एरिया में हाई अलर्ट
डेली संवाद, मुंबई।
Rohit Shetty: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में शनिवार देर रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर फायरिंग (Firing) की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों ने जुहू इलाके में स्थित उनके आवास के पास चार राउंड फायरिंग की।
CCTV[/caption]
हमलावर मौके से फरार
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) के अनुसार यह वारदात शनिवार रात करीब तीन बजे हुई। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
सुरक्षा के मद्देनजर रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जुहू क्षेत्र में कई बॉलीवुड हस्तियों के घर होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। [caption id="attachment_16369" align="aligncenter" width="800"]
CCTV[/caption]