ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 16 February 2026

RSS: उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर सिंह पहुंचे डेरा रूद्रानंद जी के दरबार में, मत्था टेका

डेली संवाद,ऊना (हिमाचल)। RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के उत्तर क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख बनवीर सिंह ने रविवार को डेरा रूद्रानंद जी पहुंचकर मत्था टेका और संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर डेरा प्रबंधन समिति और श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बनवीर सिंह ने डेरा परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और गुरु महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर देश की सुख-समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और परंपराओं की मजबूत आधारशिला है। समाज को सही दिशा देने में संतों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। [caption id="attachment_102508" align="aligncenter" width="1200"] RSS के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख बनवीर सिंह पहुंचे हिमाचल के ऊना स्थित डेरा रूद्रानंद जी के दरबार में, मत्था टेका, आशीर्वाद प्राप्त किया... RSS के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख बनवीर सिंह पहुंचे हिमाचल के ऊना स्थित डेरा रूद्रानंद जी के दरबार में, मत्था टेका, आशीर्वाद प्राप्त किया...[/caption]

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

डेरा रूद्रानंद जी के महंत हेमानंद जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ते हैं तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

राष्ट्र की उन्नति की प्रार्थना

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य लोग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

[caption id="attachment_102509" align="aligncenter" width="1200"] RSS के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख बनवीर सिंह पहुंचे हिमाचल के ऊना स्थित डेरा रूद्रानंद जी के दरबार में, मत्था टेका, आशीर्वाद प्राप्त किया... RSS के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख बनवीर सिंह पहुंचे हिमाचल के ऊना स्थित डेरा रूद्रानंद जी के दरबार में, मत्था टेका, आशीर्वाद प्राप्त किया...[/caption] बनवीर सिंह ने डेरा प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक स्थलों से मिलने वाली प्रेरणा समाज सेवा के कार्यों को और मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।