Thursday, 12 February 2026
पंजाब
Punjab News: आर.टी.आई. कमीशन द्वारा पी.आई.ओ.-कम-सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द के खिलाफ वारंट जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य सूचना कमीशन ने एक मामले की सुनवाई के दौरान ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय, ब्लॉक लुधियाना-1 के पी.आई.ओ. कम सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द के खिलाफ वारंट जारी किए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य सूचना कमीशन के आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि बलकार सिंह, निवासी सिधवां बेट, जिला लुधियाना (
Ludhiana
) द्वारा दायर केस नंबर 0999 ऑफ 2024 में ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय, ब्लॉक लुधियाना-1 के पी.आई.ओ. कम सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द अमित कुमार के खिलाफ कमीशन द्वारा 16 मार्च, 2026 को कमीशन परिसर में पेश होने के वारंट जारी किए गए हैं।