Wednesday, 16 July 2025
पंजाब
Punjab News: रूपनगर के सीमन स्टेशन को मिला ISO सर्टिफिकेशन
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News; रूपनगर के सीमन स्टेशन को इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फॉर स्टैंडर्डाइज़ेशन (ISO) का सर्टिफिकेशन प्राप्त होने के साथ ही पंजाब के पशुपालन विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह प्रमाणन पशुपालन सेवाओं में गुणवत्ता मानकों के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Animal Husbandry, Dairy Development and Fisheries[/caption]
1.06 लाख सीमेन स्ट्रॉ तैयार किए
इस उपलब्धि के संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड़ियां ( Gurmeet Singh Khudian ) ने बताया कि पंजाब के दो सीमन बैंकों को ISO सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जो राज्य सरकार की दृढ़ निष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि रूपनगर सीमन स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 1.06 लाख सीमेन स्ट्रॉ तैयार किए हैं, और इसका लक्ष्य एक वर्ष में 5.20 लाख स्ट्रॉ उत्पादन करने का है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए स खुड़ियां ने कहा कि विभाग के आधुनिकीकरण से किसानों को डेयरी और पशुपालन जैसे सहायक कृषि व्यवसायों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। [caption id="attachment_22256" align="aligncenter" width="800"]
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Animal Husbandry, Dairy Development and Fisheries[/caption]