ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 13 September 2025

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने मनाया हिंदी दिवस

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने जालंधर स्थित अपनी विभिन्न स्कूल और कॉलेज शाखाओं में हिंदी दिवस मनाया और इस अवसर पर सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की।

कई प्रतियोगिताओं आयोजित

संस्थानों ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी लेखन प्रतियोगिता के साथ-साथ निबंध लेखन, कविता और भाषण प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

शाखा निदेशकों और प्रधानाचार्यों ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को हिंदी साहित्य के प्रचार और संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। समूह की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि वे हिंदी को जीवित रखेंगे और इसके विकास में योगदान दें।