Friday, 27 November 2026
एजुकेशन
Jalandhar News: सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में पारंपरिक क्रिसमस केक मिक्सिंग समारोह आयोजित
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर में पारंपरिक क्रिसमस केक मिक्सिंग समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां कीं।
समारोह का नेतृत्व विभागाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता और श्री वरुण शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पारंपरिक केक मिक्सिंग की शुरुआत की। होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्रिसमस केक बनाने की पारंपरिक विधि, उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री और इसके सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की।
स्टाफ सदस्यों ने भी समारोह में भाग लिया
इस अवसर पर संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों ने भी समारोह में भाग लिया। संस्थान की प्रिंसिपल सुश्री कीर्ति शर्मा ने फैकल्टी और विद्यार्थियों के साथ मिलकर केक मिक्सिंग की पारंपरिक रस्म में हिस्सा लिया। इस दौरान सूखे मेवे, किशमिश, कैंडिड फ्रूट्स, विभिन्न प्रकार के मेवे और खुशबूदार मसालों को मिलाकर क्रिसमस केक के लिए विशेष मिश्रण तैयार किया गया।
समारोह के दौरान पूरे परिसर में खुशी, उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इस गतिविधि के माध्यम से होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त की।

समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत
इस मौके पर प्रिंसिपल सुश्री कीर्ति शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां हमारी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं। क्रिसमस केक मिक्सिंग त्योहार के आगमन का प्रतीक है।
इसके माध्यम से विद्यार्थियों को टीमवर्क, आपसी सहयोग और हॉस्पिटैलिटी संस्कृति के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। समारोह ने विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों के बीच उत्साह एवं सहयोग की भावना को और मजबूत किया।