ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 July 2026

Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी परीक्षा में हासिल किए उत्कृष्ट अंक

Saint Soldier Institute Jalandhar Results 2026
Saint Soldier Institute Jalandhar Results 2026
डेली संवाद, जालंधर। Saint Soldier Institute Jalandhar Results 2026: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर, जालंधर के विद्यार्थियों ने आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की अंतिम सेमेस्टर अप्रैल-2026 परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। बी.कॉम. (ऑनर्स), बीबीए, बीसीए और बी.एससी. फैशन डिजाइनिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट एसजीपीए प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया। संस्थान की छात्रा नवदीप कौर ने 9.48 एसजीपीए प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। जतिंदर सिंह और शिफाली ने 9.28-9.28 एसजीपीए, दीपिका ने 9.20, मुस्कानप्रीत कौर ने 9.00 तथा मोहम्मद अयान अली और खुशी ने 8.88-8.88 एसजीपीए हासिल किया।

इन छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

पूजा ने 8.84, स्लोमी और तनिया ने 8.80-8.80, अंजलि ने 8.76, पिंकी वर्मा ने 8.68, ईशा ने 8.64 तथा जस्करण और सिमरन ने 8.56-8.56 एसजीपीए प्राप्त किया। मुस्कान, निकिता भारती और अमन शर्मा ने 8.52-8.52 एसजीपीए हासिल किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा बिनीता कुमारी ने 8.36, राजविंदर कौर, ममता कुमारी, चेतना, पूजा, कशिश और करणप्रीत ने 8.28-8.28 एसजीपीए प्राप्त किया। लक्ष्मी, निशा, जैसमीन और हरप्रीत कौर ने 8.08-8.08 एसजीपीए हासिल किया। नेहा मान, शमा परवीन, सुरजीत, तन्वी, अंजलि और मिली गुप्ता ने 8.04-8.04 एसजीपीए प्राप्त किया।

संस्थान का गौरव बढ़ाया

साहिलप्रीत सिंह ने 8.00, बिरेंद्र उरांव और शिवा ने 7.92-7.92, सूरज ने 7.88, जसदीप कौर और रितिका शर्मा ने 7.83-7.83 एसजीपीए प्राप्त किया। जसप्रीत कौर, गौतम सागर, शबाना खातून और हन्नू कुमार ने 7.80-7.80 एसजीपीए हासिल किया। दिवांशी और नेहा ने 7.76-7.76, कृतिका यादव ने 7.75, तनिया, तरुण कुमार और सचिन शर्मा ने 7.56-7.56, तमन्ना, हरमनप्रीत कौर और कशिश शर्मा ने 7.52-7.52 एसजीपीए प्राप्त किया। सानिया ने 7.50, सिमरनजीत कौर ने 7.32, कुसुम, मोक्षी और हरमनप्रीत ने 7.25-7.25, परमजीत सिंह और पलक चौधरी ने 7.08-7.08 तथा सिमरन कौर ने 7.17 एसजीपीए प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा दी बधाई

ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिमरनजीत सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी समर्पण, लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।