ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 08 September 2025

Salman Khan: सलमान खान ने पंजाब में आई बाढ़ पर जताई चिंता, लोगों से की मदद की अपील

Salman Khan: सलमान खान ने पंजाब में आई बाढ़ पर जताई चिंता, लोगों से की मदद की अपील
डेली संवाद, चंडीगढ़। Salman Khan: पंजाब (Punjab) के कई बॉलीवुड और पॉलीवुड कलाकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।

लोगों से मदद की अपील

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) ने बिग बॉस (Big Boss) के 'वीकेंड का वार' में पंजाब (Punjab) में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई है और लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं कोई मुसीबत आई है, पंजाब ने हमेशा मदद की है। आज पंजाब खुद मुश्किल हालात से गुज़र रहा है। हमारे किसान हमारे लिए अनाज पैदा करते हैं। [caption id="attachment_83105" align="alignnone" width="1200"] Punjab Flood Alert Punjab Flood Alert[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम आज उनके पास खाने के लिए अनाज और रहने के लिए घर नहीं है। हम सभी को पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए। हालात बहुत बुरे हैं। अब उन पर विपत्ति आ पड़ी है। हमारा फ़र्ज़ है कि हम उनके लिए कुछ करें। सलमान खान ने कहा कि सिख समुदाय लंगर लगाने और बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता है। [caption id="attachment_83106" align="alignnone" width="1200"] Punjab Flood Alert Punjab Flood Alert[/caption] इसके साथ उन्होंने कहा कि सैकड़ों सालों से इस समुदाय ने लोगों को लंगर बाँटा है, कभी किसी को निराश नहीं किया और न ही किसी को भूखा लौटने दिया। अब पंजाब की मदद करने की हमारी बारी है। पंजाब के कई गायकों ने बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि हम भी कोशिश कर रहे हैं।