Thursday, 25 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samantha Pregnancy: सामंथा-राज के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का किया ऐलान; कहा- फिल्मों से लेगी छोटा ब्रेक
डेली संवाद, मुंबई।
Samantha Pregnancy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथप्रभू ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। लंबे समय से उनके मां बनने की चर्चाएं चल रही थीं, जिन्हें अब खुद एक्ट्रेस ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सामंथा ने बताया कि वह जल्द ही मेटरनिटी लीव पर जाने वाली हैं और कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाएंगी।
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy[/caption]
टी-शर्ट में दिखा बेबी बंप
बुधवार को अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां इंती बंगारम की सक्सेस मीट में सामंथा अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ पहुंचीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “मां इंती बंगारम के बाद मैं अपनी कंडीशन को देखते हुए एक छोटा सा ब्रेक लूंगी। मुझे मेटरनिटी लीव लेनी ही पड़ेगी। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म के साथ वापसी करूंगी।”यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दरअसल, सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें उस समय तेज हो गई थीं, जब वह हाल ही में एक फैन मीट-अप कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट फिटेड टी-शर्ट और डेनिम पहन रखी थी। कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो में उनका बेबी बंप नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की चर्चा शुरू हो गई थी। [caption id="attachment_22045" align="aligncenter" width="1200"]
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy[/caption]