Friday, 13 March 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samsung Galaxy M17e: लंबी बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, कीमत रह सकती है 14 हजार से कम
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Samsung Galaxy M17e: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung इस महीने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले कई अहम फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। वहीं हाल ही में सामने आई एक लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत करीब 13,999 रुपये हो सकती है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
जानकारी के मुताबिक
Samsung Galaxy
M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन दो कलर ऑप्शन—ब्लिट्ज ब्लू और वाइब वायलेट—में उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
फोन के लिए अमेजन पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिसमें इसके कई फीचर्स पहले ही कन्फर्म किए जा चुके हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इससे यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल अनुभव मिलने की उम्मीद है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा, जिसे ARM Mali-G57 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतर माना जाता है।सॉफ्टवेयर के मामले में भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है। Samsung Galaxy M17e 5G एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8 के साथ आएगा।