Friday, 05 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Galaxy Tab S11: सैमसंग सबसे सस्ते में ला रहा है नया टैब, कौड़ियों के भाव में खरीद सकते हैं गैजेट, जाने रेट
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Galaxy Tab S11 Ultra: Samsung ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट Galaxy इवेंट में Galaxy Tab S11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया। इस लेटेस्ट टैबलेट लाइनअप में दो मॉडल शामिल हैं- Samsung Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra। इस बार कोई ‘Plus’ वेरिएंट पेश नहीं किया गया है।
दोनों टैबलेट्स MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस हैं, जिन्हें 512GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। ये Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं। Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज में 120Hz AMOLED स्क्रीन और नए फीचर्स के साथ अपडेटेड DeX सॉफ्टवेयर दिया गया है।
[caption id="attachment_84210" align="aligncenter" width="1200"]
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra[/caption]
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra[/caption]
जाने कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Tab S11 (Wi-Fi) की कीमत अमेरिका में $800 (करीब 70,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 12GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा ये 256GB और 512GB कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है। वहीं, Samsung Galaxy Tab S11 Ultra (Wi-Fi) की कीमत $1,200 (करीब 1,05,740 रुपये) और $1,320 (करीब 1,16,300 रुपये) है, जो 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स के लिए है। इसका 1TB कॉन्फिगरेशन $1,620 (करीब 1,42,760 रुपये) में उपलब्ध होगा।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज की इंडिया प्राइसिंग अभी सामने नहीं आई है। दोनों टैबलेट्स प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन्स में आते हैं। कंपनी Galaxy Tab S11 सीरीज की खरीद पर Goodnotes, Clip Studio और दूसरे सब्सक्रिप्शन्स फ्री में दे रही है।सब्सक्रिप्शन्स फ्री में दे रही
Samsung Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं। कंपनी ने वादा किया है कि इन्हें सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra में क्रमशः 11-इंच और 14.6-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600nits पीक ब्राइटनेस और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग ऑप्शन के साथ आती हैं।