Friday, 03 October 2025
पंजाब
Punjab News: कैबिनेट मंत्री ने बुलाई रिव्यू मीटिंग, अफसरों की लगा दी क्लास, दिए ये आदेश
डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना।
Punjab News: पंजाब सरकार के बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और एनआरआई मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने
लुधियाना (Ludhiaan)
में विभिन्न बुनियादी ढांचा और नागरिक विकास प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
AAP Sanjeev Arora[/caption]
150 करोड़ रुपये की राशि आवंटित
बैठक के दौरान श्री अरोड़ा ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर (NHAI) को लुधियाना में राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ सर्विस लेनों की तुरंत मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए। इसके जवाब में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एनएचएआई) ने मरम्मत और रख-रखाव के कार्य हेतु 150 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की पुष्टि की। जालंधर बाइपास के पास वाहन अंडरपास की प्रगति संबंधी अपडेट भी साझा किए गए।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
शहरी सौंदर्य को बढ़ाने और नागरिक अनुशासन लागू करने के प्रयासों के तहत मंत्री ने नगर निगम और कमिश्नरेट पुलिस को लुधियाना-फिरोज़पुर एलिवेटेड हाईवे के पिलरों को नुकसान पहुँचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण में बाधा डालने वाली गतिविधियों के प्रति शून्य-सहनशीलता नीति अपनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगर निगम को सड़कों से कचरा और लावारिस वाहनों को तुरंत हटाने को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। [caption id="attachment_75736" align="aligncenter" width="1200"]
AAP Sanjeev Arora[/caption]