Monday, 29 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में ‘आप’ सरकार बनने के बाद 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया
डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली।
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने आज
गुरुग्राम (Gurugram)
में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपनी इन्वेस्ट पंजाब पहल के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
SANJEEV ARORA[/caption]
1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद हमें 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला है और इन निवेशों से साडे चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में उद्योगपति पंजाब में निवेश करने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं, जिनमें स्टील, आईटी और सेमीकंडक्टर उद्योग शामिल हैं। इसके साथ ही पंजाब में एक हॉस्पिटल चेन भी स्थापित होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इन्फोसिस लिमिटेड भी मोहाली में अपने प्लांट का विस्तार कर रही है, जो 2,500 पंजाबियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। [caption id="attachment_22757" align="aligncenter" width="418"]
SANJEEV ARORA[/caption]