ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 September 2025

Punjab News: मंत्री संजीव अरोड़ा ने भारत मंडपम में विश्व खाद्य भारत-2025 कार्यक्रम में लिया भाग

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित विश्व खाद्य भारत 2025 कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें पंजाब राज्य ज्ञान सत्र का विषय था “फार्म गेट से ग्लोबल प्लेट तक भविष्य का स्वाद- कृषि-खाद्य व्यवसाय में अवसरों को खोलना”।

पंजाब कृषि क्षेत्र में अपार शक्ति रखता

यह कार्यक्रम खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था। विश्व खाद्य भारत 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने कहा कि पंजाब ( Punjab ) कृषि क्षेत्र में अपार शक्ति रखता है और पंजाब के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। [caption id="attachment_87094" align="alignnone" width="1200"] Sanjeev Arora participate in World Food India-2025 event at Bharat Mandapam[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

इसके साथ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निवेशक-अनुकूल नीतियां बना रही है और उन्होंने निवेशकों से पंजाब में निवेश के लिए आगे आने का आग्रह किया है। वहीं निवेशकों को पंजाब में उद्योग लगाने से संबंधित सभी मंज़ूरियां 45 दिनों के भीतर मिल जाएंगी। [caption id="attachment_87095" align="alignnone" width="1200"] Sanjeev Arora participate in World Food India-2025 event at Bharat Mandapam[/caption] इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पंजाब में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। पंजाब में कृषि-खाद्य व्यवसाय का अगला वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता है, जो हमारे खेतों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों तक विकास को गति देगा। [caption id="attachment_87096" align="alignnone" width="1200"]  Sanjeev Arora participate in World Food India-2025 event at Bharat Mandapam Sanjeev Arora participate in World Food India-2025 event at Bharat Mandapam[/caption] संयुक्त अरब अमीरात के लुलु ग्रुप, रूस के ज़ियाक ग्रुप, एनसीएमएल, एलोनसंस, बिटज़र, हल्दीराम, बीकानेर आदि कंपनियों ने मंत्री से मुलाकात की। सभी ने पंजाब में निवेश में रुचि दिखाई। भारत सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने भी पंजाब पैविलियन का दौरा किया और पंजाब के उत्पादों की प्रशंसा की।