Wednesday, 23 July 2025
पंजाब
Punjab News: संत सीचेवाल ने राज्यसभा के उपाध्यक्ष को लिखा पत्र, जाने क्या है वजह
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Punjab News: राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल (
Sant Seechewal
) ने कामागाटा मारू जहाज़ को गुरु नानक जहाज़ के रूप में पहचान दिलाने और 23 जुलाई को हर साल राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए राज्यसभा के उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है।
[caption id="attachment_5519" align="aligncenter" width="800"]
died[/caption]
Canada Govt[/caption]
died[/caption]
19 यात्री शहीद कर दिए थे
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि आज से 111 साल पहले 23 जुलाई 1914 को गुरु नानक जहाज़ कनाडा (Canada) से वापस भारत के लिए रवाना हुआ था। यह जहाज़ 29 सितंबर 1914 को कोलकाता के बजबज घाट पर पहुंचा था, जहां ब्रिटिश सरकार ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर जहाज़ के 19 यात्री शहीद कर दिए थे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बाबा गुरदीत सिंह जी कामागाटा मारू जहाज़ के माध्यम से हांगकांग से वैंकूवर, कनाडा के लिए गए थे। यह जहाज़ 4 अप्रैल 1914 को हांगकांग से चला और 23 मई 1914 को कनाडा के वैंकूवर तट पर पहुंचा था, लेकिन वहां के अधिकारियों ने यात्रियों को उतारने की अनुमति नहीं दी, जबकि जहाज़ सभी शर्तों को पूरा कर रहा था। [caption id="attachment_73784" align="aligncenter" width="1200"]
Canada Govt[/caption]