ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 23 June 2025

Sardaar Ji 3 Trailer Out: 'सरदार जी 3' के ट्रेलर में दिलजीत का पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग रोमांस देखकर भड़के लोग, बोले ये तो ...

Sardaar Ji 3 Trailer Out: 'सरदार जी 3' के ट्रेलर में दिलजीत का पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग रोमांस देखकर भड़के लोग, बोले ये तो ...
डेली संवाद, चंडीगढ़। Sardaar Ji 3 Trailer Out: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)ने अपनी नई पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस ट्रेलर में दिलजीत के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर (Hania Aamir) में दिखाई दी।

दिलजीत को किया जा रहा ट्रोल

बता दे कि ये फिल्म सरदार पिछले काफी समय से चर्चा में थी। जैसे ही ये ट्रेलर रिलीज किया गया तो दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म में दिलजीत के साथ हानिया और नीरू बाजवा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बता दे कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलेऔर और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरदार जी 3 में हनिया आमिर को रिप्लेस कर दिया गया है, लेकिन अब ट्रेलर से साफ हो गया है कि एक्ट्रेस को रिप्लेस नहीं किया गया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था और सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया था। अब 'सरदार जी 3' के ट्रेलर में दिलजीत को देख लोग भड़क गए हैं। वहीं दिलजीत ने बताया कि दोनो देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। बता दे कि यह फिल्म 27 जून, 2025 को केवल विदेशों में रिलीज होगी। वहीं ट्रेलर आने के बाद लोग दिलजीत पर भड़क गए है कुछ लोग दिलजीत को गद्दार कह रहे है।