Friday, 26 September 2025
देश
Sarkari Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट आउट, एसे चेक करें अपना रिजल्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना।
Sarkari Result Bihar Police Constable Result 2025 News Update: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट आउट हो गया है। बिहार पुलिस का रिजल्ट केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा csbc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान में कुल 19,838 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
बिहार
(Bihar)
में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार अब Physical Endurance Test (PET) और Physical Standard Test (PST) में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए कुल 16,73,586 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रिजल्ट PDF को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
[caption id="attachment_87002" align="aligncenter" width="1200"]
Bihar Police[/caption]
Bihar Police[/caption]
Bihar Police Constable Result 2025 के बारे में
- Central Selection Board of Constable (CSBC) परीक्षा करवाती है।
- इस परीक्षा का नाम Bihar Police Constable है।
- इसके लिए सरकार ने विज्ञापन संख्या 01/2025 जारी किया था।
- इसकी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in है।
Bihar Police Constable Result 2025 कैसे कर सकते हैं डाउनलोड
Bihar Police Constable Result 2025 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Written Examination Results for Shortlisting of Candidates for PET for Post of Constable in Bihar Police & Bihar Special Armed Police (Advt. No. 01/2025)” लिंक पर क्लिक करें।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
इसे क्लिक करते ही एक नई विंडो में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की PDF लिस्ट खुलेगी। PDF डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें। इस PDF में उन उम्मीदवारों की पूरी सूची होगी जिन्होंने लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर PET और PST के लिए चयनित हुए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों और अन्य आवश्यक तैयारियों को समय रहते सुनिश्चित करें।