ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 11 August 2026

SBI Clerk 2026 Vacancy: SBI क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

SBI Clerk 2026 Vacancy: SBI क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

डेली संवाद, नई दिल्ली। SBI Clerk 2026 Vacancy: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (Customer Support & Sales) यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

सरकारी बैंक में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।