Thursday, 23 July 2026
पंजाब
Punjab News: अनुसूचित जाति आयोग ने तीन मामलों में सुओ-मोटो नोटिस किए जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तीन अलग-अलग मामलों में सुओ-मोटो नोटिस जारी किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग ने समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आए तीन अलग-अलग मामलों में सुओ मोटो नोटिस जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि पहला नोटिस एसएसपी बरनाला को जारी किया गया है। उनसे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है। गढ़ी ने बताया कि इसी प्रकार दूसरे मामले में जालंधर जिले के एसएसपी से हलका फिल्लौर निवासी अनुसूचित जाति की लड़की अनु के हत्या मामले में कार्रवाई न होने संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है।