ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 21 January 2026

Punjab News: एस.सी. कमीशन द्वारा डी.डी.पी.ओ. संगरूर तलब

Punjab News: एस.सी. कमीशन द्वारा डी.डी.पी.ओ. संगरूर तलब
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संगरूर ( DDPO ) को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग को जगविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गांव बख्तड़ी, तहसील भवानीगढ़, जिला संगरूर की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जिसके संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संगरूर (डी.डी.पी.ओ.) को जांच के संबंध में 20 जनवरी, 2026 को आयोग में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित तिथि पर विभाग का कोई भी प्रतिनिधि हाजिर नहीं हुआ। इसलिए आयोग ने आदेश दिया है कि निर्धारित तिथि 30-01-2026 को जसविंदर सिंह बग्गा, डी.डी.पी.ओ. को आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के लिए तलब किया गया है।