Saturday, 01 November 2025
देश
School Bus Accident: स्कूल वैन और SUV कार में भीषण टक्कर, 2 छात्रों की मौत, 1 दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल
डेली संवाद, कोटा।
School Bus Accident in Kota Rajasthan News: स्कूल बस और एक एसयूवी गाड़ी के बीच भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में मौके पर 2 छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। हादसे के बाद रोड पर चीख पुकार मच गई। आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच कर बचाव में जुट गए हैं।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान
(Rajasthan)
के कोटा (Kota) में आज भीषण हादसा देखने को मिला, जिसमें स्कूल के 2 छात्राओं की मौत हो गई और 1 दर्जन से अधिक बच्चे घायल हैं। बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन अचानक एक SUV कार से टकरा गई। हादसे के बाद वैन में चीख-पुकार मच गई।
[caption id="attachment_90993" align="aligncenter" width="1200"]
School Van Accident[/caption]
died[/caption]
School Van Accident[/caption]
वैन का टायर अचानक फट गया
यह हादसा कोटा के इटावा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की वजह वैन का टायर फटना था। 132 केवी ग्रिड स्टेशन के पास वैन का टायर अचानक फट गया। यही नहीं, वैन उल्टी दिशा में चल रही थी, जिसके कारण वैन सामने से आ रही SUV से टकरा गई।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
लोगों ने बताया कि यह टक्कर इतनी भयानक थी कि 2 छात्राओं की जान चली गई और 1 दर्जन से ज्यादा बच्चों को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं, SUV कार सड़क पर पलटते हुए लगभग 20 फीट दूर जाकर गिरी। वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो चुका है। [caption id="attachment_76341" align="aligncenter" width="1200"]
died[/caption]
खिड़की तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला
हादसे के बाद सड़कों पर बच्चों के बैग और किताबें बिखरीं पड़ीं थीं। स्थानीय लोगों ने जब बच्चों की चीख-पुकार सुनी, तो सभी मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने वैन की खिड़की तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोटा के MBS अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वैन इटावा के प्राइवेट स्कूल की थी। पुलिस के अनुसार, "वैन का टायर फटने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण हादसा देखने को मिला।"VIDEO | Kota: Two students were killed and several others injured after a collision between a school van and an SUV in Rajasthan’s Kota. Police reached the spot, and the injured have been rushed to a nearby hospital.#Rajasthan #Kota #Accident (Full video available on PTI… pic.twitter.com/Cmo3gHDHCf
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025