ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 03 August 2026

Holiday News: सरकार का बड़ा फैसला, 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Holiday News: सरकार का बड़ा फैसला, 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

डेली संवाद, गाजियाबाद। Holiday News: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार ने 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बता दे कि कावड़ यात्रा के चलते ये फैसला लिया गया है।

सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी

जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए हैं।बताया गया कि इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलेंगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बच्चे घर से ही ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करेंगे।

जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सी.बी.एस.ई. (CBSE), आई.सी.एस.ई. (ICSE) व अन्य सम्बद्ध बोर्डों से संचालित एवं मदरसा बोर्ड के संचालित सभी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा-12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।