Thursday, 02 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Holiday News: पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, जुलाई के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holiday News: जुलाई 2026 की शुरुआत के साथ ही स्कूलों की छुट्टियों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। राज्य सरकारों की ओर से जारी अवकाश सूची और स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इस महीने विभिन्न राज्यों में कई अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे।
जुलाई के दौरान अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और स्मृति दिवसों के चलते छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश भी स्कूलों पर लागू होंगे। हालांकि, कुछ निजी शिक्षण संस्थान अपने अलग शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां तय कर सकते हैं।