ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 February 2025

School Time Changed: शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय, अब इस समय खुलेंगे स्कूल

डेली संवाद, हरियाणा। School Time Changed: स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है। गर्मी और सर्दी का समय अलग-अलग होता है। पहले सरकार मार्च महीने में समय में बदलाव करती थी, लेकिन इस बार इसे 16 फरवरी से लागू किया जा रहा है।

इस दिन रविवार होने के कारण 17 फरवरी से स्कूल का समय बदल जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

स्कूल का समय: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक

डबल शिफ्ट में- पहली शिफ्ट का समय सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है।
दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक

मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी के दौरान सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। यह समय 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगा। सिंगल शिफ्ट के लिए शीतकालीन समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा।