Wednesday, 26 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
School Time Changed: पंजाब में बदला स्कूलों का समय, अब इस समय खुलेंगे स्कूल
डेली संवाद, चंडीगढ़। School Time Changed: पंजाब (Punjab) में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 मार्च से बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग के पत्र के अनुसार सभी सरकारी स्कूल सुबह 8.30 बजे खुलेंगे।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
जारी हुए टाइम टेबल के अनुसार Morning Assembly सुबह 8.30 बजे होगी। स्कूल में पहला पीरियड 8.55 से 9.35 , दूसरा 9.35 से 10.15, तीसरा 10.15 से 10.55, चौथा 10.55 से 11.35 जबकि पांचवां 11.35 से 12.15 तक होगा।
इसके बाद आधी छुट्टी होगी, जिसमें बच्चे अपना खाना-पीना कर सकते है, जो 12.15 से 12.50 तक चलेगी। छठा पीरियड 12.50 से 1.30 तक, 7वां पीरियड 1.30 से 2.10 तक, 8वां पीरियड 2.10 से 2.50 तक चलेगा। यानि की 2.50 पर छुट्टी हो जाएगी।