Saturday, 29 November 2025
देश
School Timing Changed: स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, सोमवार से इतने बजे खुलेंगे
डेली संवाद, झारखंड।
School Timing Changed: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मौसम के बदलाव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड (
Jharkhand
) में आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों ने अपने समय में आधे घंटे का बदलाव किया है। पहले जहां बच्चों का स्कूल में प्रवेश समय सुबह 7:30 बजे था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 8 बजे कर दिया गया है।