Wednesday, 26 August 2026
पंजाब
Holiday News: पंजाब के स्कूलों में लगातार 3 दिन की छुट्टी, 27 से 29 अगस्त तक रहेंगे बंद
डेली संवाद, अमृतसर। Holiday News: पंजाब के स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रक्खड़ पुन्या (Rakhar Punia) मेले के मद्देनजर अमृतसर जिला प्रशासन ने बाबा बकाला साहिब क्षेत्र के 18 स्कूलों में लगातार तीन दिन की छुट्टी (Holiday) घोषित की है।
अमृतसर (Amritsar) के डिप्टी कमिश्नर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक संबंधित स्कूल 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे। इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तीन दिनों तक स्कूल नहीं जाना होगा।
प्रशासन की ओर से यह फैसला मेले के दौरान क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संबंधित स्कूलों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन 18 स्कूलों में रहेगी छुट्टी
सरकारी हाई स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
दशमेश पब्लिक स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
सरकारी मिडिल स्कूल, छापियांवाली, अमृतसर
सरकारी मिडिल स्कूल, उमरानंगल, अमृतसर
सरकारी मिडिल स्कूल, ठठियां, अमृतसर
माता गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
जी.टी.बी. स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल, छापियांवाली, अमृतसर
सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, ठठियां, अमृतसर
संत माझा सिंह करमजोत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सठियाला, अमृतसर
सरकारी कन्या हाई स्कूल, सठियाला, अमृतसर
सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, बाबा बकाला (लड़के)
सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, छापियांवाली, अमृतसर
सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, उमरानंगल, अमृतसर
सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, ठठियां, अमृतसर
सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, सठियाला (लड़के)
सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, सठियाला (उत्तरी)