Tuesday, 23 December 2025
पंजाब
Punjab News: मोहाली में 25 दिसंबर को जिला स्तरीय दूसरा गतका टूर्नामेंट
डेली संवाद, मोहाली।
Punjab News: गतका एसोसिएशन जिला एस.ए.एस. नगर द्वारा दूसरा जिला स्तरीय गतका टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार, 25 दिसंबर को सेक्टर-91 स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार के निकट किया जा रहा है। यह आयोजन गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के तत्वावधान में होगा जो नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (
NGAI
) से संबद्ध है।
यह जानकारी देते हुए वर्ल्ड गतका फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशालय के चेयरमैन फूल राज सिंह ने बताया कि जिले भर से लगभग दस गतका टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह टीमें पारंपरिक सिख जंगजू कला के प्रदर्शन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों में भी अपनी प्रतिभा दिखाएँगी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना और जिला स्तर पर गतका की जमीनी संरचना को मजबूत करना है।