Tuesday, 09 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में सेवा केंद्र कर्मचारियों की खत्म हुई हड़ताल, मंत्री से मीटिंग के बाद लिया फैसला
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में सुविधा केंद्र के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है जिसके चलते वह कल से काम पर लौटेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में सुविधा केंद्र के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के साथ अहम बैठक हुई जिसके बाद हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया।