ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 February 2026

Sex Racket Busted: पंजाब में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Sex Racket Busted
Sex Racket Busted
डेली संवाद, फगवाड़ा। Sex Racket Busted: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस ने एक किराए के घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फगवाड़ा ( Phagwara ) के मस्त नगर में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_101023" align="aligncenter" width="1200"] Sex Racket Busted Sex Racket Busted[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मस्त नगर में किराए के मकान में रहने वाली गुडी देह व्यापार का धंधा करती है। जब वह पुलिस कर्मचारियों के साथ उक्त जगह पर पहुंची तो मकान का दरवाजा बंद था।

आपत्तिजनक हालत में काबू

दरवाजा खोलने पर कमरे से बाहर व्यक्ति ने अपना नाम परमिंदर सिंह वासी गुरु हरकृष्ण नगर बंगा रोड फगवाड़ा व महिला ने अपना नाम भारती बताया। पुलिस ने दूसरे कमरे का दरवाज़ा खुलवा कमरे से दो महिला व एक युवक को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। [caption id="attachment_75589" align="aligncenter" width="1200"] Sex Racket Busted Sex Racket Busted[/caption] युवक ने अपना नाम सुखविंदर गांव भरोली थाना बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर तथा महिला ने अपना नाम गुडी व दूसरी महिला ने अपना नाम सुनीता देवी बताया। गुडी से 1500 रुपये, पांच मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।