ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 30 August 2025

Sex Racket Busted: शिमला में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पंजाब की युवती गिरफ्तार

Sex Racket Busted: शिमला में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पंजाब की युवती गिरफ्तार
डेली संवाद, शिमला। Sex Racket Busted in Shimla: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सैक्स रैकेट (Sex Racket) का भंड़ाफोड़ हुआ है। शिमला (Shimla) के रोहड़ू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गैर-पंजीकृत गेस्ट हाउस में छापा मारा। छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से पंजाब की एक युवती को गिरफ्तार किया, जबकि गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

शिमला (Shimla) पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार का गंदा धंधा चल रहा है। मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और एक युवक को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की। [caption id="attachment_75527" align="aligncenter" width="1200"] Sex Racket Busted Sex Racket Busted[/caption]

गेस्ट हाउस की जांच शुरू

इस संबंध में डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि मामले में जांच जारी है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के अनुसार सेब सीजन के दौरान बाजार और सब्जी मंडियों के आसपास कई गैर-पंजीकृत गेस्ट हाउस सक्रिय हो गए हैं, जहां ऐसी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

पंजाब की युवती गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक बाहरी राज्यों से खासकर पंजाब से युवतियों को बुलाकर यह धंधा चलाने की जानकारी प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। अधिकारियों ने कहा कि अब बाजार और मंडियों के आसपास इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी हो गया है।