ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 06 February 2026

Jalandhar News: जालंधर के AAP नेता की हत्या की शेरू ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, शेयर किया पोस्ट, देखें

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या की जिम्मेदारी शेरू ग्रुप ने ली है। शेरू ग्रुप के जस्स बुट्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने लक्की ओबराय की हत्या को खालसा कालेज की प्रधानगी से जोड़ा है। जालंधर (Jalandhar) में AAP नेता लक्की ओबरॉय पर गोलियां चलाने के मामले में हत्या की जिम्मेदारी जस्स बुट्टर ने ली है। उसने पोस्ट शेयर कर लिखा-जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था, तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप से प्रधान लगाया जाता है। सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से हर साल प्रधान तय किया जाता है। इसके बाद सभी लोग शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान का नाम जारी करते हैं। [caption id="attachment_101609" align="aligncenter" width="1200"] Lucky Oberai Lucky Oberai[/caption]

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

उधर, इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की शुरूआती जांच में अहम जानकारी सामने आई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसे आधिकारिक रूप से मीडिया के साथ साझा नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को टारगेट किलिंग का शक है। वहीं, सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को एक फुटेज हाथ लगी है। इस फुटेज में सफेट एक्टिवा सवार बदमाश की फोटो सामने आई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आपको बता दें कि जालंधर  (Jalandhar)  में 6 फरवरी की सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 52 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।