ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 November 2026

Punjab News: पंजाब-महिला अकाली दल में किए बड़े बदलाव, 10 सीनियर वाइस प्रेसिडेंट समेत कई नियुक्तियां

Punjab News: पंजाब-महिला अकाली दल में किए बड़े बदलाव, 10 सीनियर वाइस प्रेसिडेंट समेत कई नियुक्तियां

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब में संगठन को मजबूत करने की तैयारियों के बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने अपने महिला विंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने महिला अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेशभर की कई महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने महिला अकाली दल की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर के साथ विचार-विमर्श के बाद इन नियुक्तियों को मंजूरी दी। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय से नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी की गई।

10 महिला नेताओं को बनाया सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि संगठन की पहली सूची में पार्टी के प्रति समर्पित, मेहनती और अनुभवी महिला नेताओं को जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

जारी सूची के अनुसार, प्रदेशभर की 10 वरिष्ठ महिला नेताओं को महिला अकाली दल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों की 14 सक्रिय महिला नेताओं को वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रचना ओबराय बनीं जनरल सेक्रेटरी

महिला अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे में रचना ओबराय को अहम जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) नियुक्त किया है।

इसके साथ ही 12 महिला नेताओं को सेक्रेटरी (सचिव) और 7 महिला नेताओं को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी महिला विंग को जिला और जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की तैयारी में है।

महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा जोर

डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि नई टीम महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने और अकाली दल की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

पार्टी की ओर से जारी यह पहली सूची महिला अकाली दल के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में संगठन के अन्य पदों पर भी नियुक्तियां किए जाने की संभावना है।