Tuesday, 18 November 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में शिव सेना नेता को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आया फोन
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News:
पंजाब (Punjab) से आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां कलाकारों और व्यापारियों को जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिव सेना नेता को धमकी मिली है।
विदेशी नंबर से आया फोन
मिली जानकरी के मुताबिक शिव सेना पंजाब ( Punjab ) के चेयरमैन राजीव टंडर को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें विदेशी नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बघेल सिंह बताया और कहा कि फिरोजपुर में उसने आरएसएस नेता के पोते को गाेली मारी थी।