Monday, 13 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: SHO भूषण कुमार महिला आयोग के समक्ष पेश, नई अश्लील आडियो भी वायरल, PPS अफसर भी रडार पर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के फिल्लौर के सस्पेंड SHO भूषण कुमार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं अब इस मामले में एक रिकॉर्डिंग वायरल हो गई है जिसने खाकी वर्दी को शर्मसार कर दिया है। इस मामले में एक पीपीएस अफसर भी रडार पर आ गया है।
नई वायरल हुई आडियो में एसएचओ फिल्लौर कह रहा है..मेरी बुग्गे जल्दी आ जा.. मेरी बुग्गी दवाई लै ले… मैं गनमैन भेज देना तैनूं लैके आन लइ…। इस आडियो के वायरल होने के बाद अब SHO की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
[caption id="attachment_89003" align="aligncenter" width="1200"]
AUDIO VIRAL[/caption]
Sexually Harassment[/caption]
AUDIO VIRAL[/caption]
महिला आयोग के समक्ष पेशी
जालंधर के फिल्लौर के सस्पेंडे SHO भूषण कुमार सोमवार को चंडीगढ़ में महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल के सामने पेश हुए। महिला आयोग ने लड़कियों के साथ सेक्सुअल बातचीत पर उनको लताड़ लगाई है।महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं SHO के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही हूं। हर थाने में महिला के साथ CCTV के सामने बातचीत करने का प्रोसिजर है। मैंने CCTV फुटेज मांगे हैं। पीडि़ताओं ने भी अपनी रिकार्डिंग्स सौंप दी हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। पुलिस अधिकारियों को फुटेज सौंपने के लिए कहा है।दो पीड़िताएं सामने आ चुकी
बता दे कि इस मामले में अब तक दो पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। दोनों को एसएचओ फिल्लौर (Phillaur) ने प्रताड़ित किया है। दूसरी पीड़ित महिला ने भी महिला कमीशन को एसएचओ की रिकॉर्डिंग सौंप दी हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एसएचओ ने उसे अपने कमरे में आने के लिए कहा।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
वहीं अब सवाल खड़ा हो रहा है कि भूषण कुमार को थानेदार किसने लगाया। ये मामला अब मामला पुलिस गलियारों में चर्चा का विष्य बना हुआ है। वहीं एक पीपीएस अधिकारी पर भी उंगुली उठ रही है कि उसने पूरी शह दे रखी थी [caption id="attachment_79242" align="aligncenter" width="1200"]
Sexually Harassment[/caption]
मिलने का बनाया दबाव
उसने ये भी कहा कि वह बीमार है और दवाई लेने जा रही हूं। पीड़िता का आरोप है कि बावजूद इसके मुझ पर आने का दबाव बनाया गया। दोनों पीड़िताओं ने लोक इंसाफ मोर्चा के जरनैल सिंह से मुलाकात की और उन्हें इस सबके बारे में जानकारी दी। वहीं इस मामले में SHO चंडीगढ़ में महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल के सामने पेश हुए। महिला आयोग ने लड़कियों के साथ सेक्सुअल बातचीत पर उनको लताड़ लगाई है। इस दौरान महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।