ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 04 August 2026

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर सीपी दफ्तर पहुंचा संत समाज, की सख्त कार्रवाई की मांग

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर सीपी दफ्तर पहुंचा संत समाज, की सख्त कार्रवाई की मांग

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दो दिन पहले हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में मंदिर परिसर में पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है। भारत साधु समाज की ओर से महंत बंसीदास ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि श्री देवी तालाब मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते

उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पंजाब की सैकड़ों मंदिर समितियां भी इस शक्तिपीठ से जुड़ी हुई हैं। ऐसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थान पर पत्थरबाजी, हंगामा और धार्मिक मर्यादा को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाएं श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।

मंदिर प्रबंधन और संत समाज ने कहा कि घटना के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल पैदा हुआ। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ाई जाए और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

वहीं, पुलिस प्रशासन ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।