Thursday, 29 January 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold-Silver Price: चांदी ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, कीमत 4 लाख के पार, सोने में भी आया भारी उछाल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gold-Silver Price: सोने और चांदी में एक बार फिर भारी तेजी आई है। बता दे कि सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं में ऐसी तेजी देखने को मिल रही है, जैसी पहले कभी नहीं दिखी।
भारत में सोना 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार में चर्चा है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। एमसीएक्स (
MCX
) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 17 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गई।
[caption id="attachment_97492" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
Gold-Silver Price[/caption]