ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 28 September 2025

Singer Rajveer Jawanda: सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, CM मान पहुंचे हाल जानने

Singer Rajveer Jawanda: सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, CM मान पहुंचे हाल जानने
डेली संवाद, चंडीगढ़। Singer Rajveer Jawanda: फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का शनिवार को हरियाणा के पिंजौर में सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया। आनन-फानन में सिंगर को हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।

CM भगवंत मान अस्पताल पहुंचे

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) को अभी भी मोहाली (Moahli) के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। रविवार को उनसे मिलने पहुंचे पंजाबी सिंगरों ने बताया है कि जवंदा रिकवर कर रहे हैं। हर कोई उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की अरदास कर रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर आई, चारो तरफ कोहराम मच गया। हर कोई अपने फेवरेट सिंगर के लिए दुआ करने लगा। दोपहर को सीएम भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) ने भी अस्पताल पहुंचकर जवंदा का हाल जाना। डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ की अपडेट ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज मैं उनके पारिवारिक मेंबरों और डॉक्टरों से मिला हूं। कल से उनकी हालत बेहतर है। [caption id="attachment_87103" align="aligncenter" width="1200"] Singer Rajveer Jawanda Singer Rajveer Jawanda[/caption]

हालत थोड़ी सुधरी, एक मशीन हटाई गई

सीएम मान ने बताया कि आज राजवीर के परिवार और डॉक्टरों से मुलाकात की है। परिवार ने बताया कि कल उनकी हालत बहुत खराब थी, हार्ट सही से काम नहीं कर रहा था और वे चार लाइफ सपोर्ट मशीनों पर थे। अब उनकी हालत थोड़ी सुधरी है, एक मशीन हटाई गई है, लेकिन वे अभी भी बेहोश हैं। डॉक्टर और विशेषज्ञ उनकी देखभाल कर रहे हैं।

सिंगर का मेडिकल बुलेटिन जारी किया

उधर, दोपहर बाद फोर्टिस अस्पताल की तरफ से सिंगर राजवीर जवंदा का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। इसके मुताबिक राजवीर की हालत अभी भी नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं। उनकी देखभाल फोर्टिस अस्पताल, मोहाली की विशेषज्ञ टीम कर रही है। इसमें न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर के डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी और इलाज कर रहे हैं। बता दें कि राजवीर जवंदा अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से राइड पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक पशु सामने आ जाने से उनकी बाइक बेकाबू हो गई, जिसमें वे हादसे का शिकार हुए हैं। सड़क पर सिर लगने से उन्हें गंभीर चोट लगी है। मोहाली लाए जाने से पहले ही उन्हें कार्डियक अटैक भी आया था।

लड़ते सांडों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ

जानकारी के अनुसार, पिंजौर-नालागढ़ रोड पर एचएसवीपी सेक्टरों के सामने रोड पर शनिवार को जवंदा का एक्सीडेंट हो गया। वह बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, रोड पर लड़ते सांडों को बचाते हुए जवंदा की बाइक जीप से टकरा गई। लोगों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवंदा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शौरी अस्पताल के डॉक्टर विमल ने बताया कि जवंदा की हालत नाजुक थी, इसलिए उन्हें बाहर ही आकर चेक किया गया था। वह बेसुध थे और पल्स धीमी थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पंचकूला रेफर कर दिया गया था। वहां से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भेजे गए।

अस्पताल में हार्ट अटैक आया

शनिवार रात मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया था कि राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को रेफर किया गया था। दोपहर पौने 2 बजे बेहद गंभीर हालत में उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। फोर्टिस अस्पताल लाने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें हार्ट अटैक भी आया। जवंदा के अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनकी जांच की। डिटेल्ड जांच और चेकअप किए गए। जवंदा को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की कड़ी निगरानी कर रही है।