Wednesday, 04 March 2026
हरियाणा
Haryana News: शादी के बाद फरार हुई दुल्हन, जेवर और नकदी लेकर भागी
डेली संवाद, सिरसा।
Haryana News: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद एक दुल्हन अपने ससुराल से फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन शादी के बाद न केवल घर से गायब हो गई, बल्कि साथ में सोने-चांदी के जेवरात और 5 हजार रुपये की नकदी भी ले गई।
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सिरसा (
Sirsa
) में पंजाब (Punjab) की रहने वाली एक दुल्हन शादी के बाद फरार हो गई। मामला ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब का है, जहां पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से एक युवती की शादी 13 अगस्त 2025 को बिना दान-दहेज के हुई थी।
जेवर लेकर फरार
शादी के बाद परिवार ने विवाहिता को उपहार में चार तोले सोने के गहने, 25 तोला चांदी के जेवर और अन्य सामान दिया था। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 26 अगस्त को दुल्हन ने यह कहकर घर छोड़ा कि वह मायके जा रही है।