Thursday, 22 October 2026
पंजाब
Jalandhar News: भाजपा नेता गौरव लूथरा की माता श्रीमती स्नेह लूथरा जी का निधन, रस्म किरिया आज
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा नेता गौरव लूथरा की माता और रमेश लूथरा की पत्नी श्रीमती स्नेह लूथरा जी का 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से लूथरा एवं वर्मा परिवार में शोक की लहर है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रस्म किरिया का आयोजन 22 अक्टूबर 2026, वीरवार को जालंधर में किया जाएगा।
भाजपा नेता गौरव लूथरा की माता श्रीमती स्नेह लूथरा जी अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु चरणों में लीन हो गई हैं। रस्म किरिया गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट फेज-1, जालंधर में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगी। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और परिचित दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
यह भी पढ़ें: जालंधर के 66 फुटी रोड पर सट्टेबाजी का 'उत्तम' खेल, सट्टा किंग RK के खिलाफ ED में शिकायत
इस दुख की घड़ी में डेली संवाद टीम की तरफ से लूथरा एवं वर्मा परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की जा रही है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
