Monday, 15 June 2026
दुनिया
Social Media Ban: ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध की तैयारी, प्रधानमंत्री ने दिया सख्त संदेश
डेली संवाद, ब्रिटेन।
Social Media Ban: ब्रिटेन (Britian) सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर अब तक का एक सख्त और व्यापक कदम उठाने की दिशा में संकेत दिए हैं। प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने घोषणा की है कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
इस फैसले का मकसद बच्चों को डिजिटल दुनिया के संभावित खतरों से बचाना बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि सरकार के लिए बच्चों की सुरक्षा, उनका मानसिक स्वास्थ्य और एक स्वस्थ बचपन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे तकनीकी कंपनियों का कितना भी दबाव क्यों न हो।
Social Media Ban[/caption]
मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता
उनके अनुसार, सोशल मीडिया का अनियंत्रित उपयोग बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है और उनके आत्मविश्वास व सामाजिक विकास को भी प्रभावित कर सकता है। सरकार का मानना है कि आज के समय में बच्चे बहुत कम उम्र में ही सोशल मीडिया के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे वे कई बार गलत कंटेंट, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। [caption id="attachment_20558" align="aligncenter" width="1200"]
Social Media Ban[/caption]