Monday, 30 June 2025
हरियाणा
Social Media Influencer: तीन महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ हो गया बड़ा कांड, न्यूड वीडियो पर चेहरा लगाकर किया ब्लैकमेल
डेली संवाद, पानीपत।
Social Media Influencer Girls Nude Video: हरियाणा (Haryana) में तीन युवतियों के साथ बड़ा कांड हो गया। पानीपत
(Panipat)
में 3 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) युवतियां डीपफेक (Deepfake) का शिकार हो गईं। तीनों युवतियों के फोटो और वीडियो को AI और डीपफेक टेक्नोलॉजी के जरिए एडिट कर न्यूड वीडियो बना दिया गया।
इतना ही नहीं, इन वीडियो को उनकी रियल आईडी के साथ टैग भी किया गया, ताकि ये अश्लील वीडियो जल्द से उनके फैंस तक वायरल हो जाए। इन वीडियो को देखकर युवतियों के फैंस ने उन्हें कॉल की तो मामले का खुलासा हुआ। युवतियों ने जब ये वीडियो देखी, तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
[caption id="attachment_10241" align="aligncenter" width="800"]
Viral Video[/caption]
Viral Video[/caption]
ब्लैकमेल कर रुपए मांगे
इसके बाद युवतियों ने आईडी शेयर करने वाले से बात की तो वीडियो को डिलीट करने की एवज में उनसे रुपए मांगे गए। युवतियों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह कारनामा करने वाला आरोपी हिसार का निवासी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।अश्लील वीडियो शेयर
एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी है, जहां उसके 1.21 लाख फॉलोअर्स हैं। इस आईडी पर उसने 1600 से ज्यादा पोस्ट की हुई हैं। कुछ दिन पहले उसे एक फैन की कॉल आई। फैन ने बताया कि आपकी इंस्टा आईडी से मिलती जुलती एक दूसरी आईडी उनके साथ शेयर की गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जिसमें आपकी अश्लील वीडियो शो हो रही है। इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, उसने तुरंत उस आईडी के लिंक पर क्लिक किया तो उसके चेहरे पर बनी कुछ अश्लील वीडियो दिखाई दे रहीं थी। यह देख उसके होश उड़ गए।एडिट कर अश्लील बनाई
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि यह आईडी उसके नाम से मिलती जुलती बनाई गई थी। इसमें उसके वीडियो और फोटो को एडिट कर न्यूड वीडियो बना दी गई थी। इसके बाद उसने तुरंत उस आईडी पर जाकर आईडी जनरेट करने वाले को मैसेज किया। मगर, कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने कई बार मैसेज किए तो वहां से वीडियो डिलीट करने के एवज में रुपए मांगने का रिप्लाई आया।
