ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 November 2025

Sonam Kapoor Pregnancy: सोनम कपूर ने शेयर की गुड न्यूज़, दूसरी बार मां बनने वाली एक्ट्रेस

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने गुड न्यूज़ शेयर की है। दरअसल, सोनम कपूर दूसरी बार माँ बनने वाली है। सोनम ने पब्लिकली अनाउंस किया है कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। नीरजा एक्टर, जिन्होंने 2022 में पति आनंद आहूजा के साथ बेटे वायु का स्वागत किया था।

दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर

सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ), जो अपने यूनिक स्टाइल और एस्थेटिक सेंस के लिए जानी जाती हैं, ने सीधे अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। एक्टर ने 2022 में आनंद के साथ फ्रेम में ब्लैक स्विमसूट में अपनी तस्वीरें शेयर करके अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की थी। [caption id="attachment_93075" align="aligncenter" width="1200"] Sonam Kapoor Pregnancy Sonam Kapoor Pregnancy[/caption] बॉलीवुड में इन दिनों नन्हें मेहमान दस्तक दे रहे हैं। बीते दिनों में कई स्टार कपल्स ऐसे हैं, जो माता-पिता बने हैं। परिणीति चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ तक, कई स्टार्स मां-बाप बने हैं और अब लीजिए एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy) ने भी बता दिया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोनम ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोनम का ये लुक देखने में काफी ग्लैमर्स और स्टाइलिश लग रहा है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है, मदर। बस फिर क्या था यहीं से सोनम को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। कई स्टार्स ने सोनम कपूर को बधाईयों के संदेश भेजे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने सोनम को बधाईयां दी हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सोनम ने बताया है कि उनका बेबी 2026 में आएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आपको बता दें कि सोनम-आनंद पहली बार साल 2022 में माता-पिता बने थे। दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। अब सोनम दोबारा से मां बनने जा रही हैं। भले ही सोनम फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अपने फैशन और स्टाइल के जरिए फैंस के बीच मौजूद रहती हैं।