ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 24 November 2026

Haryana News: सोनीपत के 6 गांवों के किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग, हाईटेंशन टावरों से जमीन की कीमत घटने की जताई चिंता

Haryana News: सोनीपत के 6 गांवों के किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग, हाईटेंशन टावरों से जमीन की कीमत घटने की जताई चिंता

डेली संवाद, गोहाना (सोनीपत)। Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में हाईटेंशन बिजली लाइनों के निर्माण को लेकर किसानों ने उचित मुआवजे की मांग उठाई है। गोहाना क्षेत्र के छह गांवों के किसानों का कहना है कि खेतों में बड़े-बड़े बिजली टावर लगाए जाने से उनकी जमीन की कीमत प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल से मिला और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में भैंसवाल कलां, आंवली, बिलबिलान, गुहणा, मोहाना और जाजी गांवों के किसान शामिल रहे। किसानों ने विधायक को बताया कि उनके खेतों से जाजी-सिवानी पावरग्रिड लाइन निकाली जा रही है, जिसके तहत हाईटेंशन बिजली के बड़े टावर लगाए जा रहे हैं। इससे खेती की जमीन के मूल्य पर असर पड़ने की आशंका है।

गजट नोटिफिकेशन जारी

किसानों ने मांग की कि हाईटेंशन बिजली लाइनों से प्रभावित जमीनों के मुआवजे का निर्धारण करते समय बाजार मूल्य को भी आधार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 6 अक्टूबर को जारी गाइडलाइंस के अनुसार हरियाणा सरकार भी गजट नोटिफिकेशन जारी करे।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

किसानों ने यह भी मांग रखी कि नई मुआवजा नीति उन बिजली लाइनों पर भी लागू की जाए, जिनका निर्माण कार्य अभी अधूरा है या जिन्हें भविष्य में बनाया जाना है।

विधानसभा में मांग उठाने का मिला आश्वासन

विधायक इंदुराज नरवाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को विधानसभा के आगामी सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके बाद किसान गोहाना हलके के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के पीए से भी मिले और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।