Monday, 22 September 2025
पंजाब
Punjab News: स्पीकर ने बाबा फरीद जी के आगमन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (
Kultar Singh Sandhwan
) ने महान सूफी संत बाबा फरीद जी के आगमन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
संधवां ने कहा कि बाबा शेख फरीद जी ने अपनी बाणी में लोगों को शांति, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया। उनके द्वारा रचित बाणी आज के भौतिकवादी समाज में और भी अधिक प्रासंगिक है।