Tuesday, 16 June 2026
पंजाब
Punjab News: स्पीकर संधवां ने अमेरिका में बेचे गए एम.एल.ए. हॉस्टल के विरासती फर्नीचर संबंधी मांगी कस्टडी रिपोर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अमेरिका में एम.एल.ए. हॉस्टल के विरासती फर्नीचर की नीलामी संबंधी चंडीगढ़ प्रशासन से कस्टडी रिपोर्ट मांगी है।
इस संबंध में केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्नीचर की कस्टडी किसके पास थी, क्योंकि विरासती फर्नीचर पंजाब, हरियाणा सरकारों तथा यू.टी. चंडीगढ़ की विभिन्न अथॉरिटियों की कस्टडी के अधीन आता है और यू.टी. प्रशासन द्वारा ऐसे फर्नीचर की सूची का रिकॉर्ड रखा जाता है।